फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   We are ready for registration; the administration should help us obtain the NOC.

Meerut News: हम पंजीकरण कराने को तैयार, एनओसी दिलाने में मदद करे प्रशासन

Fri, 03 Jul 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
We are ready for registration; the administration should help us obtain the NOC.
एडीएम सिटी द्वारा सराय एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी देने से जुटे होटल और जिम संचालकों ने की बैठक
विज्ञापन

यह बोले संचालक
सात विभागों से एनओसी लेने के लिए काटने पड़ते हैं चक्कर
-संवाद से निकालें समाधान, धमकी की भाषा स्वीकार नहीं करेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित एक होटल में शुक्रवार को होटल एवं जिम संचालकों ने बैठक बुलाई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि एडीएम सिटी बृजेश सिंह होटल संचालकों पर सराय एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कर रहे हैं। वह एक्ट के तहत पंजीकरण कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रशासन भी उन्हें सात विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिलाने में मदद करे। उन्हें एनओसी के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े।
दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक चली इस बैठक का संचालन वेदव्यासपुरी व्यापार संघ के उपाध्यक्ष आशीष चौधरी ने किया। बैठक में मेरठ प्रशासन द्वारा होटल एवं जिम प्रतिष्ठानों पर सराय एक्ट के तहत संभावित कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। होटल संचालकों ने कहा कि 29 जून को एडीएम सिटी बृजेश सिंह द्वारा होटल संचालकों को सराय एक्ट के तहत कार्रवाई का संदेश दिया गया था। इसी को लेकर यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि वे सराय एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण कराने और सभी आवश्यक मानकों का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रशासन सात विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहयोग करें। एनओसी के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। जब व्यापारी पुलिस-प्रशासन को हर जगह सहयोग देने के लिए तैयार हैं तो प्रशासन को भी उनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके साथ धमकी भरे लहजे में नहीं, संवादपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से निकाला जाना चाहिए और व्यापारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। बैठक में वेदव्यासपुरी व्यापार संघ के अध्यक्ष योगेंद्र जाटव, संरक्षक मुकेश गुप्ता, मोहित कराहना, प्रदीप कुमार, प्रवेश यादव, सुभाष मालिक, संदीप कुमार, सोनू गुज्जर, रोहन अरोड़ा, मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा तथा जिला पंचायत सदस्य सुमित प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भेजने की धमकी दी तो करेंगे आंदोलन
शैंकी वर्मा ने एमडीए के एक अधिकारी की कार्यशैली पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा व्यापारियों को जेल भेजने जैसी धमकियां दी जाएंगी तो व्यापारी उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी हर किसी का सम्मान करते हैं लेकिन यदि उनके साथ इस प्रकार का रवैया जारी रहा तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। इससे व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed