{"_id":"687570d7a7c6f98b8e0e260f","slug":"waterlogging-on-roads-due-to-rain-sewer-water-entered-houses-meerut-news-c-14-1-mrt1004-917333-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कों पर जलभराव, घरों में घुसा नालों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कों पर जलभराव, घरों में घुसा नालों का पानी
विज्ञापन
मेरठ। शहर में सोमवार को बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव होने के साथ ही नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। इसके विरोध में दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम, शिवपुरम सहित कई जगह लोगों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम पहुंची। वहीं, कांवड़ मार्ग पर जलभराव होने पर सांसद-विधायक ने भी निगम के अफसरों पर नाराजगी जताई। कांवड़ मार्ग पर जलभराव से निजात के लिए निगम ने तीन टीमें बनाई हैं।
दिल्ली रोड पर नाले की सफाई न होने कारण स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, माधवपुरम, ट्रांसपोर्टनगर, शिवपुरम सहित कई कॉलोनियों में जलभराव के हालात हैं। सोमवार शाम बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया। इससे परेशान लोगों ने नाला सफाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वार्ड-48 के पार्षद दीपक वर्मा ने बताया कि दिल्ली रोड पर नाला काफी समय से चोक है। पानी की निकासी न होने के कारण ऐसे हालात बने हैं। वार्ड-35 की पार्षद पूनम गुप्ता ने बताया कि उनके यहां नाले की दीवार गिर गई और गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है।
दिल्ली रोड पर नाला ओवरफ्लो होने के साथ-साथ पानी की निकासी नहीं हो रही हैं। कई बार शिकायत की है, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। सोमवार शाम बारिश से हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। एनएच-58 पर पल्लवपुरम सहित कई जगहों पर कांवड़ मार्ग पर पानी भरा हुआ है। महापौर और नगर आयुक्त ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया था। सड़क के किनारे जलभराव होने पर जनप्रतिनिधि भी नाराजगी जता रहे हैं। शनिवार को सांसद अरुण गोविल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पल्लवपुरम से बेगमपुल तक निरीक्षण कर निगम की कार्यशैली की पोल खोली थी। इसके बाद निगम ने कांवड़ मार्ग पर सफाई कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है।