फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging on Ganj Bazaar road, traffic affected

Meerut News: गंज बाजार की सड़क पर जलभराव, आवागमन प्रभावित

Fri, 20 Feb 2026 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Ganj Bazaar road, traffic affected
रमजान के पहले जुमे पर नगर के कुरेशियान मस्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद। संवाद
दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापारियों में नाराजगी, पालिका ने कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरधना के व्यस्त गंज बाजार में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को बाजार की मुख्य सड़क तालाब जैसी नजर आई। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हुई। जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहा। कई दुकानों के सामने गंदा पानी जमा हो गया।
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी बारिश या नालियों के चोक होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सरधना नगरपालिका इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करा पाई है, जिससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि गंज बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं, लेकिन जलभराव के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है और फिसलन व दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed