फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water of 70 thousand people was wasted, found washing carpets

Meerut News: 70 हजार लोगों का पानी बर्बाद, धोते मिले कारपेट

Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Water of 70 thousand people was wasted, found washing carpets
मेरठ। रोहटा रोड स्थित फाजलपुर और लखवाया पानी की टंकी पर अपर नगरायुक्त ममता मालवीय व सहायक अभियंता दुष्यंत कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया। फाजलपुर में ठेकेदार का कोई कर्मचारी नहीं मिला और लखवाया में 70 हजार लोगों को मिलने वाला पानी बर्बाद होता मिला। वहां टेंट वाला कारपेट धो रहा था और टंकी के पानी से खेत में सिंचाई की जा रही थी। अपर नगर आयुक्त ने 100 कारपेट जब्त कर लिए। विरोध में लोग अपर नगरायुक्त की गाड़ी के आगे लेट गए। वह नहीं मानीं और कारपेट जब्त करके निगम में ले आईं। ठेकेदार पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर ठेका निरस्त करने का नोटिस भी दिया।
विज्ञापन

शहर में करीब 64 अवर जलाशय हैं। इसमें से 30 को नगर निगम चल रहा है और 34 ठेकेदार हिमांशु बाली को दिए गए हैं। जिन अवर जलाशय को ठेकेदार चला रहा है, वहां से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। फाजलपुर और लखवाया की भी कई शिकायतें नगर निगम में पहुंचीं। इसीलिए अधिकारियों ने निरीक्षण किया। लखवाया स्थित जलाशय पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। टंकी के पानी से टेंट वाला कारपेट धो रहा था और टंकी में पाइप लगाकर खेत की सिंचाई की जा रही थी। इसको देखकर अपर नगरायुक्त नाराज हो गईं। निगम की टीम को बुलाया कारपेट को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इन गांव के लोगों हो रही थी प्रभावित
लखवाया अवर जलाशय से पठानपुरा, मुरलीपुर, लखवाया और दायमपुर में पानी की सप्लाई की जाती है। अवर जलाशय का पानी खेती के लिए बेचा जा रहा था। इसके चलते चारों गांव में पानी नहीं पहुंच रहा था। स्थानीय लोग लगातार पानी नहीं मिलने पर शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता का भाई ठेकेदार
अवर जलाशय का ठेकेदार हिमांशु बाली भाजपा नेता महेश बाली का भाई है। उनकी मैसर्स जेएस के नाम से फर्म है। नगर निगम ने हिमांशु को अवर जलाशय के संचालन व देखरेख के लिए ठेका दिया हुआ है। प्रत्येक अवर जलाशय पर निगम उन्हें 16 हजार रुपये देता है। अपर नगर आयुक्त ने बताया है कि अवर जलाशय पर कोई कर्मचारी नहीं है, इसको लेकर लगातार शिकायत आ रही थी।


इन बिंदुओं पर मांगा जवाब
1. अवर जलाशय में मैसर्स जेएस कांट्रेक्टर के द्वारा अवर जलाशय पर एक श्रमिक क्यों तैनात है, जबकि तय दो हैं।
2. शुद्ध पेयजल से सिंचाई क्यों की जा रही थी।
3. अवर जलाशय पर बाहरी लोगों द्वारा मुख्य गेट की दीवार को क्यों क्षतिग्रस्त किया गया।
4. अवर जलाशय पर बाहरी लोगों द्वारा अवर जलाशय के मेन पाइप क्षतिग्रस्त कर कारपेट की धुलाई क्यों की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed