फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water not available in Surajkund and Civil Line till midnight, commotion

Meerut News: सूरजकुंड और सिविल लाइन में आधी रात तक नहीं मिला पानी, हंगामा

Tue, 22 Oct 2024 06:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Water not available in Surajkund and Civil Line till midnight, commotion
मेरठ। सूरजकुंड और सिविल लाइन इलाके में सोमवार रात 1:00 बजे तक पानी ने आने के चलते लोगों ने हंगामा कर दिया। बताया गया कि सर्किट हाउस और सूरजकुंड में पानी की पाइपलाइन फट गई है। जिसको निगम ठीक नहीं कर पाया। लोगों ने महापौर और निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, बावजूद समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के चलते नगर निगम लोगों को पानी देने में नाकाम साबित हो गया। सोमवार दोपहर से रात 1:00 तक सूरजकुंड और सिविल लाइन के पास इलाके में के घरों में पानी न पहुंचने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि चार-पांच दिन से लगातार पानी की समस्या हो रही थी। सोमवार लोगों को नहाने के लिए पानी और पेयजल भी नहीं मिला। पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता ने स्थानीय लोगों के साथ सूरजकुंड में पानी ने मिलने पर हंगामा भी किया। नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी, इसके बावजूद भी पानी नहीं मिला। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र में व्यापारी देवेंद्र कुमार सिंह ने महापौर को फोन कर समस्या बताई। बताया है कि सिविल लाइन और सूरजकुंड में 2 लाख से अधिक आबादी पानी ने मिलने से प्रभावित है। निगम के जलकल विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि पाइप लाइन ठीक कराई जा रही है जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed