फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water has arrived, but streetlights and sanitation need improvement.

Meerut News: पानी तो आया, अभी स्ट्रीट लाइट और सफाई में सुधार की जरूरत

Fri, 01 May 2026 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Water has arrived, but streetlights and sanitation need improvement.
- कई गलियों में नहीं बनी है सड़क, प्रस्ताव तैयार, पार्षद बोले, दो करोड़ से कराए जा रहे हैं विकास कार्य
विज्ञापन


फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा के वार्ड नौ में घरों तक टंकी का पानी तो पहुंच गया है। कुछ सड़कों का निर्माण भी हुआ है लेकिन अभी भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं है। नियमित सफाई नहीं होती है। स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण कुछ गलियों में अंधेरा रहता है। पार्षद का दावा है कि वार्ड में दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए हैं। अन्य जनसुविधाओं के लिए प्रस्ताव दिए हुए हैं।
हर्रा नगर पंचायत बने अभी 12 साल ही हुए हैं। इससे पहले हर्रा ग्राम पंचायत की गलियों में ईंटों के खड़ंजे होते थे। नगर पंचायत बनने के बाद गलियों में सीसी और टाइल्स लगनी शुरू हो गई। सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारी भी तैनात किए गए। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड 9 में पहुंचकर जनसुविधाओं की पड़ताल की। वार्ड में पाया कि जहां कई गलियों में विकास की जरूरत है वहीं कुछ गलियों में सड़क बनकर तैयार हो गई है। एक स्थान पर सड़क निर्माण का काम चलता मिला।
विज्ञापन



सड़क बनने से पहले रास्तों में जलभराव होता था, अब थोड़ी राहत मिली है। - मतीन स्थानीय निवासी



वार्ड में काफी स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें भी लगी हैं। रात में दिक्कत नहीं होती है। - जमील अहमद



सफाई में सुधार की जरूरत है। प्रतिदिन सफाई वाले नहीं आते हैं। - अहमद



सभी गली और मुख्य मार्गों पर भी पथ प्रकाश होना चाहिए। हमारी मांग है। - मुर्शलीन


नगर पंचायत में पानी की टंकी और पाइप लाइन का काम पूरा हो गया है। सभी घरों में टंकी का पानी पहुंच रहा है। अधिकतर गलियों को बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। कई बड़े प्रस्ताव दिए हैं। उनपर भी शीघ्र काम होगा। - कामिल पुंडीर, सभासद, वार्ड 9
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed