फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water flowing down from the Bastaura Narang forest.

Meerut News: बस्तौरा नारंग के जंगल से उतरा पानी

Wed, 30 Sep 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Water flowing down from the Bastaura Narang forest.
बस्तोंरा नारंग गांव के समीप गंगा किनारे निरीक्षण करते एडीएम संतोष कुमार स्रोत संवाद
- एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी के उफान पर आने से खादर क्षेत्र के कई गांवों के जंगलों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। बस्तौरा नारंग गांव के जंगल में भी गंगा का पानी पहुंच गया था। बुधवार को जलस्तर में गिरावट आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शाम 4:00 बजे बिजनौर बैराज से गंगा का जलप्रवाह घटकर करीब 50 हजार क्यूसेक रह गया। इसके बाद बस्तौरा नारंग गांव और आसपास के क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई।


बुधवार को एसडीएम संतोष कुमार ने बस्तौरा नारंग गांव के समीप गंगा किनारे पहुंचकर गंगा के जलस्तर और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि गांव के आसपास और जंगल क्षेत्र में अब गंगा का पानी नहीं है। नदी अपने मुख्य प्रवाह में लौट गई है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने बताया कि इस बार खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को भी तटबंध बनने से बाढ़ से राहत मिली है। और तटबंध भी पूरी तरह सुरक्षित है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने ग्राम प्रधान मनोज कुमार से भी गांव की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने गांव को भविष्य में गंगा के पानी से सुरक्षित रखने के लिए गांव के पास तटबंध निर्माण की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed