फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water dripping from the dilapidated roof of the powerhouse, machines worth lakhs in danger

बिजलीघर की जर्जर छत से टपकता पानी, लाखों की मशीनें खतरे में

Mon, 25 Aug 2025 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water dripping from the dilapidated roof of the powerhouse, machines worth lakhs in danger
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। चौसाना का बिजलीघर इन दिनों अपनी जर्जर बिल्डिंग और टपकती छत के कारण स्थानीय उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए खतरे का घर बन गया है। बरसात के मौसम में छत से लगातार पानी टपकने से लाखों रुपये की मशीनें और विद्युत उपकरण भीगने से खराब होने के कगार पर हैं। फिलहाल मशीनों को पॉलिथीन डालकर पानी से बचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह उपाय नाकाफी साबित हो रहा है।
लगातार हो रही बारिश से पुरानी और टूटी-फूटी छत से पानी सीधे मशीनों पर गिरता है। कर्मचारियों ने बताया कि महंगी मशीनों को पॉलीथीन में ढककर अस्थायी बचाव किया जा रहा है, लेकिन खतरा टला नहीं है। कई बार मशीनों में चिंगारी उठने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिल्डिंग का पुनः निर्माण नहीं कराया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि टपकते पानी के बीच काम करना बेहद खतरनाक है। तेज बारिश के दौरान पानी सीधे मशीनों पर गिरता है, जिससे शॉर्ट सर्किट, आग या विस्फोट जैसी घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार उच्चाधिकारियों को मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन सिर्फ आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई आजम अकबर ने बताया कि बरसात में पानी टपकने और छत की जर्जर स्थिति के बारे में उच्चाधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया है
एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि जर्जर बिल्डिंग की स्थिति के बारे में जनपद विद्युत खंड सहारनपुर को लिखित रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed