फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warning of violent agitation if compensation is not received

मुआवजा नही मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Warning of violent agitation if compensation is not received
मेरठ। बढे प्रतिकर की मांग को लेकर 13 दिन से मेरठ मंडपम स्थल पर धरने पर बैठे वेदव्यासपुरी योजना के किसानों ने शनिवार को पंचायत की। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के पक्ष में जल्द की फैसला नही लिया गया तो किसान धरने को उग्र आंदोलन में बदलेंगे। धरने पर मौजूद एक महिला किसान ने आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पंचायत में मलियाना शेखपुरा, कुंडा, डुंगरावली, पूठा, गंगानगर, काजीपुर सहित बरेली के फरीदपुर तहसील के सैंकडों किसान शामिल हुए। मेड़ा अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।बरेली फरीदपुर तहसील के किसान कालूराम ने कहा कि धरने को कई दिन बीत चुके है किसान अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे है इसके बावजूद भी मेडा अधिकारी गंभीर नही है। पूठा निवासी विजय गुर्जर ने अपने पोते के जन्म दिन के अवसर पर धरना स्थल पर भंडारा कराया।
विज्ञापन




10 को आत्मदाह करने की चेतावनी
शनिवार को वेदव्यासपुरी में आयोजित पंचायत का समर्थन करने पहुंचे अब्दुल्लापुर के किसान हाजी अमीर चौधरी ने 10 सितंबर को आत्मदाह की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में किसानों की बात नही मानी गई तो वह 10 सितंबर को आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed