फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warning of an all-out agitation against the UGC.

Meerut News: यूजीसी के विरोध में आर-पार के आंदोलन की चेतावनी

Sun, 04 Oct 2026 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Warning of an all-out agitation against the UGC.
जानीखुर्द। गांव कुराली में यूजीसी के विरोध मार्च निकालते ग्रामीण फोटो संगठन
- कुराली में ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य मंच की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। गांव कुराली में ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य मंच की बैठक पंडित विद्याराम शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। यूजीसी नियम वापस न लेने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य मंच के महामंत्री पंडित हरिप्रकाश शर्मा ने यूजीसी के प्रति कड़ा विरोध जताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार यूजीसी को तुरंत वापस नहीं लेती है तो संगठन सरकार के खिलाफ जगह-जगह उग्र धरना-प्रदर्शन कर यूजीसी रोलबैक की मांग करेगा। चौहान पंचायत खाप एवं भारतीय सवर्ण महासभा के अध्यक्ष मनोज चौहान कुराली ने कहा कि यूजीसी की यह मांग किसी भी जाति विशेष द्वारा नहीं की गई थी। सरकार ने इसे बेवजह लागू किया है, जिससे भविष्य में सामाजिक विवाद और झगड़े बढ़ने की पूरी संभावना है। इसलिए इसे जनहित में समाप्त किया जाना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता कर रहे पंडित सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सवर्ण समाज को अपनी मांगों को लेकर एकजुट होना होगा और यूजीसी रोलबैक की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। कार्यक्रम के दौरान एक संगठनात्मक घोषणा भी की गई, जिसमें शिवम शर्मा (कुराली) को ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य मंच का जानी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूर्व प्रिंसिपल पंडित सुरेंद्र शर्मा ने अध्यक्षता तथा मनोज चौहान कुराली ने संचालन किया। बैठक में मेरठ, गाजियाबाद, बागपत सहित आसपास के तमाम गांवों से बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed