फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warm clothes and food were distributed in the service camp.

Meerut News: सेवा शिविर में गर्म कपड़े व भोजन किए वितरित

Wed, 14 Jan 2026 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Warm clothes and food were distributed in the service camp.
मेरठ। सामाजिक संस्था एक प्रयास ने बुधवार को मकर संक्रांति के पर्व पर हरबंश विहार में सेवा शिविर का आयोजन किया। इस दौरान निराश्रितों एवं जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, मौजे, भोजन सामग्री, खिचड़ी, तिल-गुड़ और उनकी आवश्यकतानुसार अन्य वस्त्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष ममता सिंघल ने बताया कि हमारी संस्था पिछले छह वर्षों से निराश्रितों, वृद्धों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम पिछले 6 सालों से बिना किसी स्वार्थ और बाहरी सरकारी सहायता के समाज सेवा कर रही है। उनका उद्देश्य केवल दान देना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर मानवता का संदेश फैलाना है।
विज्ञापन

संस्था की सभी सदस्याएं अपनी स्वेच्छा से दान सामग्री लेकर इस पुण्य कार्य में योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर सीमा गुप्ता, पूनम सिंघल, निशी चौधरी, रश्मि गुप्ता, रमा सक्सेना, प्रभा गुप्ता, मंजू गर्ग, नीतू गुप्ता, गीता नेगी, इदु तोमर, सीमा शर्मा, संगीता गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed