{"_id":"5fb827ec8ebc3e9bc202d3ed","slug":"warehousing-fire-cracks-in-hospital-walls-in-neighborhood-meerut-news-mrt5118949173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन के गोदाम में लगी आग, पड़ोस में अस्पताल की दीवारों में भी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तन के गोदाम में लगी आग, पड़ोस में अस्पताल की दीवारों में भी दरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों में मची अफरा-तफरी, दो घंटे में बुझी आग
मेरठ। शास्त्री नगर एल ब्लॉक में बर्तन के गोदाम में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। इससे पड़ोस में अस्पताल की दीवार में दरार आ गई और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने में अस्पताल संचालक समेत दो लोग झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
हापुड़ रोड स्थित शास्त्री नगर एल ब्लॉक में विक्की गर्ग की किचन एंपोरियम के नाम से एक बर्तन की दुकान है। उसकी ऊपरी मंजिल पर गोदाम बना है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। दुकान के बराबर में एक निजी हॉस्पिटल है। आग इतनी भीषण थी कि अस्पताल की दीवार में दरार आ गई। आग की तपिश से अस्पताल में भर्ती मरीजों में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल संचालक आरिफ मौके पर पहुंच गए। आरिफ और एक फाउंडेशन चलाने वाला युवक गोदाम में पहुंचे, जहां दोनों मामूली रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। आग में विक्की गर्ग का करीब 10 लाख रुपये का सामान जल गया। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। जांच की जा रही है।