{"_id":"699f1a285ed525e414031d68","slug":"ward-residents-were-made-aware-about-cleanliness-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111493-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
Wed, 25 Feb 2026 09:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय की चारदीवारी तोड़ते ह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के तहत नगर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर मंगलवार को नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन टीम ने वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान लोगों को अपने घरों व आसपास साफ-सफाई रखने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने तथा सार्वजनिक स्थलों और सड़कों की स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी गई। टीम ने घर-घर जाकर लोगों से स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने की अपील भी की।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता–2026 का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि घर से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर स्वच्छता प्रेरकों ने वार्डवासियों को स्वच्छता शपथ दिलाई और स्वच्छ व स्वस्थ शहर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।