फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   walking ke samey band nahi hogi maal road

वॉकिंग के समय खुली माल रोड  

Sat, 26 May 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
walking ke samey band nahi hogi maal road
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वर्षों से जिस माल रोड को सुबह और शाम के समय डेढ़-डेढ़ घंटे बंद कर दिया जाता था, शुक्रवार को वहां वाहन फर्राटा भर रहे थे। शाम ही नहीं सुबह को भी वॉकिंग प्लाजा के चलते अब माल रोड बंद नहीं होगी। हाल ही में रक्षा मंत्री के आदेश के बाद ये निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन

साल 2005 से माल रोड को सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक और शाम को पांच बजे से साढ़े छह बजे तक टैंक चौराहे से भगत चौक तक बंद कर दिया जाता था। इस वक्त यहां पर लोग घूमने के लिए आते थे। कई बार इसका लोगों ने विरोध किया, लेकिन सेना के अधिकारियों ने वॉकिंग के समय कभी भी वाहन नहीं चलने दिए। रविवार को रक्षा मंत्री ने देश के सभी कैंट क्षेत्रों में बंद रास्तों को लोगों के लिए खोलने के आदेश दिए थे। जिसके बाद माल रोड को अब सुबह और शाम को दोनों समय बंद नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


चार मार्च को रक्षा मंत्री के सामने उठाए थे मुद्दे 
चार मार्च को दिल्ली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ देश के 62 छावनी क्षेत्र के उपाध्यक्ष और सांसदों की कांफ्रेंस हुई थी। इसमें रक्षा मंत्री ने कई मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही थी। रविवार को रक्षा मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए थे बंद रास्तों को लोगों के लिए खोला जाए। इस आदेश के बाद मंगलवार को सेना ने तोपखाना और आरए बाजार में लगे गेटों को लोगों के लिए खोल दिया था। हालांकि खटकाना का पुल वाले गेट को अभी नहीं खोला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की कार रोकने पर हुआ था बड़ा हंगामा 
साल 2013 में डीएम नवदीप रिणवा की कार को सेना के जवानों ने वॉकिंग के समय माल रोड पर रोक दिया था। परिचय देने के बावजूद जवानों ने कार को आगे जाने देने से मना कर दिया था। डीएम वहीं से जाने पर अड़ गए थे। जिसके बाद सेना के सब एरिया कमांडर मेजर जनरल वीके यादव भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों के बीच सड़क पर आधे घंटे तक बहस हुई थी। एसएसपी और दूसरे प्रशासनिक अफसर तक मौके पर पहुंच गए थे। डीएम ने कहा था कि माल रोड शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है। इसे बंद कर आम लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता है। इस संदर्भ में प्रशासन को भी कोई सूचना नहीं दी गई है। इस पर जीओसी ने कहा था कि यहां वॉकिंग प्लाजा बनाने का फैसला बोर्ड का है। प्रशासन के प्रस्ताव पर इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है। डीएम ने  मामले में रक्षा मंत्रालय तक से शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed