फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vyas ceremony will start from October 27 in the Sanskrit department of CCSU

Meerut: 27 अक्टूबर से शुरु होगा सात दिवसीय व्यास समारोह, संस्कृत भाषा में होंगे आयोजन

Sun, 23 Oct 2022 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 02:27 AM IST
सार

मेरठ के सीसीएसयू के संस्कृत विभाग में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक व्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Vyas ceremony will start from October 27 in the Sanskrit department of CCSU
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ के सीसीएसयू के संस्कृत विभाग में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक व्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्कृत वाद विवाद प्रतियोगिता, शोध संगोष्ठी, संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को विभाग में हुई प्रेस वार्ता में विभाग के समन्वयक प्रो वाचस्पति मिश्र ने बताया कि सात दिन के समारोह का उद्देश्य विभाजित साहित्य का गहन अध्ययन और चिंतन करना है।
विज्ञापन


समारोह के पहले दिन शोभायात्रा होगी, जो औघड़नाथ मंदिर, छतरी पीर और सेंट जोजफ चर्च होते हुए सूरजकुंड पहुंचेगी। दूसरे दिन अंतर महाविद्यालय संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता, भागवत पुराण शोध संगोष्ठी और योग बल प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


तीसरे दिन शाम को पौराणिक कथा और कवि समवाय का आयोजन भी जाएगा। चौथे दिन कालीचरण पौराणिक स्मृति व्याख्यान होगा। साथ ही भागवत पुराण शोध पत्रों का वाचन किया जाएगा। संस्कृत के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें और छठे दिन भी पौराणिक कथा पर आधारित कार्यक्रम और कवि समवाय होंगे। सातवें और अंतिम दिन समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संयोजक प्रो सुधाकराचार्य त्रिपाठी, डॉ. पूनम लखनपाल, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. नरेंद्र कुमार तेवतिया रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed