फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2024: Know what percentage of voting took place in Meerut and Baghpat Lok Sabha

Election 2024: देखिए मेरठ और बागपत लोकसभा पर कितने फीसदी हुआ मतदान, दोनों सीटों पर रहेगा कांटे का मुकाबला

Fri, 26 Apr 2024 09:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Apr 2024 09:37 PM IST
सार

Election 2024 : मेरठ और बागपत लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। दोनों सीटों पर कांटे का मुकाबला रहेगा। जानिए आखिर मेरठ और बागपत में कितने फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन
Election 2024: Know what percentage of voting took place in Meerut and Baghpat Lok Sabha
मेरठ में मुस्लिम बूथों पर मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है। इनमें मेरठ और बागपत में भी सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग हुई। आइए जानते हैं कि दोनों लोकसभा सीटों पर कितने फीसदी मतदान हुआ है।  

विज्ञापन


मेरठ में पांच बजे तक 58.07 फीसदी मतदान
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर शुक्रवार को चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक सिर्फ 58.07 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2019 लोकसभा में पांच बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। पल्लवपुरम में सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा और उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वे मतदाताओं नाश्ता कराकर लुभा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीएबी इंटर कॉलेज में भाजपा और सपा में मतदान को लेकर हंगामा हुआ। माधवपुरम में एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। 45 स्थानों पर ईवीएम खराब हुई। हालांकि पूरा चुनाव सामान्य रहा।

प्रशासन और राजनीति दलों के प्रत्याशियों के तमाम प्रयासों से बावजूद मतदान का प्रतिशत नहीं बढ़ सका। सुबह और शाम में मतदान प्रतिशत बढ़ा, जबकि दोपहर में कम रहा। 60 फीसदी से ज्यादा मतदान का अनुमान है।

वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम दीपक मीणा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने मतदान किया। दोपहर में कई जगह पर पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा।

खासतौर पर जुमे की नमाज के चलते दोपहर में मुस्लिम बहुल इलाकों में और तपती गर्मी की वजह से अन्य क्षेत्रों में भी मतदान प्रतिशत कम हुआ। तीन बजे के बाद पोलिंग बूथों पर दोबारा से भीड़ लगनी शुरू हो गई। शाम छह बजे तक मतदान होता रहा।

बागपत में 56 प्रतिशत हुआ मतदान, ईवीएम में कैद प्रत्याशियों का भाग्य
बागपत लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो गया और ईवीएम में प्रत्याशियों का भाग्य कैद हो गया। बागपत सीट पर 56 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 के 64.5 प्रतिशत से काफी कम रहा। मतदान प्रतिशत कम होने से पार्टियों व उनके प्रत्याशियों की चिंता जरूर बढ़ गई है।

बागपत लोकसभा सीट के अधिकतर बूथों पर शुक्रवार सुबह ही मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच गए। जिनमें करीब आठ बूथों पर ईवीएम खराब हो गई और वहां मतदाताओं को ईवीएम ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। इससे किसी जगह आधा घंटे तो कई जगह एक घंटे बाद मतदान शुरू कराया जा सका।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Poll: गजब का उत्साह, इन दिग्गज नेताओं ने डाला वोट, आखिर क्यों भड़कीं सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा?

इसके अलावा इब्राहिमपुर गांवड़ी गांव में ग्रामीणों ने विकास कार्य नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया। वहां 785 वोट में एक भी नहीं डाली गई। अधिकारियों ने उनको समझाने का प्रयास किया, मगर उसके बाद भी वह वोट डालने को तैयार नहीं हुए। इस तरह वहां एक भी वोट नहीं डाला जा सका। मतदान के बाद ईवीएम को खेकड़ा के मतगणना केंद्र में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: फर्जी वोट डलवाने को लेकर बखेड़ा, बुजुर्ग को गाड़ी में बैठाया तो पुलिस से भिड़े रालोद कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed