फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voter list revision work completed in many places, publication of list will be done by 29 December

कई जगह पूरा हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य, 29 दिसंबर तक होगा सूची का प्रकाशन

Fri, 27 Nov 2020 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Voter list revision work completed in many places, publication of list will be done by 29 December
कई जगह पूरा हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य, 29 दिसंबर तक होगा सूची का प्रकाशन
विज्ञापन

सरूरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण अभियान पूरा हो गया है। इस दौरान घर घर जाकर वोट संशोधन, विलोपन, अपमार्जन करते हुए रिपोर्ट ब्लॉक कार्यालयों से जिला निर्वाचन अधिकरी को भेज दी गई है।
एक अक्तूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत घर-घर जाकर सर्वे शुरू किया गया था। अब इसमें संशोधन के लिए आपत्तियां, निस्तारण और मतदाता सूची की डाटा फीडिंग आदि कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव आयोग के अनुसार 29 दिसंबर तक मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा। एडीओ पंचायत सरूरपुर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। यूपी में वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। अक्तूबर के बाद प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव होना था, लेकिन कोरोना की वजह से ऐसा नहीं हो सका। सरूरपुर ब्लॉक की 27 ग्राम पंचायत को पांच न्याय पंचायत कालंदी, पाथौली, दबथुआ, ईकड़ी, सरूरपुर खुर्द, गोटका के रूप में बांटा गया है। जिनमें कुल 69 बीएलओ छह सुपरवाइजर की टीम ने कार्य किया। वहीं, एडीओ पंचायत रोहटा विवेकानंद ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की 39 ग्राम पंचायतों को 7 न्याय पंचायत रासना, कैथवाड़ी, भोला, कल्याणपुर, अरनावली, रोहटा, पूठखास में बांटा गया। इनमें 89 बीएलओ व 11 सुपरवाइजर ने अभियान पूरा कराया।
विज्ञापन

मतदाता सूची कर रहे ठीक
हस्तिनापुर/बहसूमा। पंचायत चुनावों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ मतदाता सूची को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इसमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें मृतक और बाहर गए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। खंड विकास विकास की लगभग 46 ग्राम पंचायतों में अभी काम चल रहा है। वहीं बहसूमा क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर में बीएलओ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में नहीं पहुंच रही है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान संगीता रानी ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसीलदार अजय उपाध्याय का कहना है कि इस बार शनिवार को लगने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी बीएलओ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed