{"_id":"692702e7ce07f27c900610f9","slug":"voter-form-distribution-and-verification-campaign-intensified-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110538-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मतदाता फॉर्म वितरण और सत्यापन अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मतदाता फॉर्म वितरण और सत्यापन अभियान तेज
विज्ञापन
50 बूथ पर एक नोडल अधिकारी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए प्रशासन ने सरधना विधानसभा क्षेत्र में कार्य तेज कर दिया है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने विधानसभा क्षेत्र को सात सेक्टरों में विभाजित करते हुए हर 50 बूथ पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया है। यह नोडल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर पुनरीक्षण कार्य की निगरानी करेंगे।
एसडीएम सेंगर ने बताया कि जिन क्षेत्रों में अब तक फॉर्म नहीं पहुंच पाए हैं, वहां के लोग संबंधित बीएलओ या उनके सीयूजी नंबर 9454416687 पर संपर्क करें। सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजकर पुनरीक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वह आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराकर पुनरीक्षण कार्य में सहयोग दें।
एसडीएम के अनुसार, अब तक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। क्षेत्र की आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बीएलओ और सहायक अध्यापक अपना कार्य सौ प्रतिशत पूरा कर चुके हैं। तहसीलदार ज्योति ने बताया कि मतदाताओं और बीएलओ की सुविधा के लिए तहसील सरधना में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां 12 कर्मियों की तैनाती की गई है। यह टीम दस्तावेज सत्यापन, फॉर्म की उपलब्धता और तकनीकी सहायता प्रदान कर रही है।