फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vivek's body reaches village after 24 days from Dubai, last rites performed in mournful atmosphere

Meerut News: दुबई से 24 दिन बाद गांव पहुंचा विवेक का शव, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Wed, 03 Jun 2026 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Vivek's body reaches village after 24 days from Dubai, last rites performed in mournful atmosphere
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। रार्धना गांव निवासी युवक विवेक सोम का शव 24 दिन बाद दुबई से घर पहुंचने पर गांव में शोक की व्याप्त हो गया। बुधवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। चौबीसी क्षेत्र समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
रार्धना गांव निवासी 26 वर्षीय विवेक सोम करीब छह माह पहले रोजगार के लिए दुबई गया था। परिजनों के अनुसार वह शारजाह स्थित एक कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करता था। 11 मई को परिजनों को उसके साथियों के माध्यम से विवेक की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद परिवार और ग्रामीण लगातार शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय और अन्य विभागों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव भारत लाया जा सका। परिजनों ने बताया कि विवेक के पिता प्रवीण सोम का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में मां, एक छोटा भाई और एक बहन हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी विवेक के कंधों पर थी। गांव में सीमित कृषि भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव प्रधान विश्वास सोम और राहुल सोम ने बताया कि विवेक अपने भाई-बहन का भविष्य संवारने और परिवार को आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से विदेश गया था, लेकिन उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। विवेक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन और ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed