फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vision Academy wins with two goals from Anmol

Meerut News: अनमोल के दो गोल से विजन एकेडमी विजयी

Wed, 06 May 2026 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Vision Academy wins with two goals from Anmol
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे हॉकी समर कैंप में बुधवार को एक हॉकी मैच खेला गया। इसमें विजन एकेडमी ने शानदार जीत प्राप्त की। विजन एकेडमी (सिवाया) और डीएवी सदर के बीच हुए मैच में विजन एकेडमी (सिवाया) टीम ने डीएवी सदर टीम को 2-0 से पराजित कर जीत हासिल की। दोनों ही टीम हाफ समय तक बराबरी पर खेल रही थी। हाफ समय के बाद विजन एकेडमी की टीम ने आक्रामक खेल का रुख अपनाते हुए विजन के फारवर्ड खिलाड़ी अनमोल चौहान ने मैच के 42वें मिनट और 46वें मिनट में अपनी टीम के लिए निर्णायक गोल दागे। पराजित टीम कोई गोल न कर सकी। मैच के पश्चात प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मैच के निर्णायक आकाश चौहान व अर्पित शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed