फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vishwakalyan Trust distributed ration to 350 needy

विश्व कल्याण ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

Sun, 12 Apr 2020 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Vishwakalyan Trust distributed ration to 350 needy
विश्वकल्याण ट्रस्ट ने 350 जरूरतमंदों को राशन बांटा
विज्ञापन

धामपुर। मानव सेवा विश्वकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट श्री राममंदिर की ओर से जरूरतमंद परिवारों की भोजन सेवा चल रही हैं। 28 मार्च से अब तक 350 राशन की किटों का वितरण किया जा चुका है। जिसकी लिस्ट पालिका को उपलब्ध करा दी गई है।

संस्था संस्थापकध्यक्ष श्री राममंदिर पीठाधीश्वर महंत राधेश्याम व्यास ने अपने सचिव गौरव वशिष्ठ के साथ सभी ट्रस्टियों ने प्रशासनिक निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए सेवा की। मास्कों का वितरण किया गया और सैनिटाइजरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शुभम माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, धीरज कुमार गोयल, धीरेश्वर गोयल, अंकुर गुप्ता, वीरेंद्र फूल वाले आदि मौजूद रहे। वहीं, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने स्वयं टीम के साथ घूम कर जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि उनका प्रयास है कि किसी को भोजन की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वह विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अब तक करीब 550 जरूरतमंदों को राशन की किटों का वितरण करा चुके हैं। अभी सेवा का काम चल रहा है। रविवार को टीम में उनके साथ गौरव पोशवाल, लवी शर्मा, अमरीश अग्रवाल आदि रहे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वे लॉक डाउन का पालन करें। किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed