{"_id":"643a62da52465bfa5a0d00b8","slug":"vishu-murder-case-meerut-police-arrested-shooter-shahnaviz-in-encounter-shot-in-the-leg-2023-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विशु हत्याकांड: पिस्टल लूटकर फरार हो रहे शूटर शाहनवीज समेत दो मुठभेड़ में दबोचे, पैर में लगी पुलिस की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशु हत्याकांड: पिस्टल लूटकर फरार हो रहे शूटर शाहनवीज समेत दो मुठभेड़ में दबोचे, पैर में लगी पुलिस की गोली
Sat, 15 Apr 2023 02:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:10 PM IST
सार
मेरठ से सटे हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में गांव के ही युवकों ने गोली मारकर विशु की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी अब तक गिरफ्तार किए हैं। तीसरे आरोपी दूसरे आरोपी शाहनवीज व शूटर कैफ को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी शाहनवीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में हुए विशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गांव के ही युवकों ने गोली मारकर विशु की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अभी तक इनमें से तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें दो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि 9 मार्च को हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव पलड़ा में विशु पुत्र रामवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने गांव के ही लोगों में नामदर्ज करते हुए कार्यवाही की मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनस पुत्र साबिर को दो दिन पहले हस्तिनापुर मवाना बॉर्डर पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इस मामले में उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे दूसरे दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक को मुठभेड़ में गोली लगी है। पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इस मामले में नाम दर्ज दूसरे आरोपी शाहनवीज पुत्र नबील व शूटर कैफ पुत्र अल्लाह मैहर निवासी पलड़ा थाना क्षेत्र हस्तिनापुर को सैफपुर मोड़ से रात्रि में गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें: Meerut News: विशु हत्याकांड में 25 हजार का ईनामी शाहनवीज और शूटर कैफ गिरफ्तार
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपी शाहनवीज द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल सैफपुर पुलिया के पास छिपाना बताया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ सैफपुर पुलिया पर ले जाया गया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया गया। उसके बाद दूसरा आरोपी शाहनवीज अंधेरे व पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए सिपाही सोनू जो शाहनवीज को पकड़े हुए था, उससे अपना हाथ छुड़ाकर उसकी पिस्टल छीन कर पुलिस पर फायर करने लगा।
उसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक गोली शाहनवीज के पैर में लगी है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहनवीज के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसको गिरफ्तार किया गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी शाहनवीज पुत्र नबील निवासी पलड़ा थाना क्षेत्र हस्तिनापुर के साथ उसके साथी शूटर कैफ पुत्र अल्लाह मैहर निवासी पलड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से पुलिस ने अभी तक हत्या में प्रयुक्त हुए अवैध पिस्टल को भी बरामद किया है।
सिपाही की पिस्टल छीनकर करने लगा पुलिस पर फायर
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शानवीज से पुलिस और एसओजी की टीम हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार को बरामद करने के लिए सैफपुर पुलिया पर पहुंची थी। जहां पर उसने एक सिपाही की पिस्टल को छीन लिया और पुलिस पर फायरिंग करने लगा जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे गोली मारकर गिरफ्तार किया है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।