{"_id":"6628e8abf20fdb069a0eda98","slug":"violation-of-code-of-conduct-case-filed-against-47-supporters-of-sp-and-congress-including-seven-named-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन: सात नामजद समेत सपा व कांग्रेस के 47 समर्थकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन: सात नामजद समेत सपा व कांग्रेस के 47 समर्थकों पर मुकदमा
Wed, 24 Apr 2024 05:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:33 PM IST
सार
मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में बिना अनुमति प्रचार कर रहे सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सपा की रैली में लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लालकुर्ती क्षेत्र में बिना अनुमति प्रचार कर रहे सपा और कांग्रेस के सात नामजद और 40 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रचार सामग्री भी जब्त की है।
विज्ञापन
दरोगा रंजीत और कांस्टेबल अनुज कुमार सहित पुलिस टीम बीआई लाइन में गश्त पर थी। पुलिस के मुताबिक हाथीखाना हंडया मोहल्ला में गुरुद्वारे वाली गली में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता बिना अनुमति सड़क पर कुर्सी और बैनर लगाकर प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने सपा के 128 झंडे और कांग्रेस के 42 झंडे और 54 कुर्सियां बरामद कीं। पुलिस को देखकर सभी लोग भाग गए। पुलिस ने झंडों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
दरोगा की शिकायत पर हरप्रीत सिंह आहूजा पुत्र राजेंद्र सिंह आहूजा निवासी बकरी मोहल्ला, डॉ. रहमानी पुत्र मुश्ताक सलमानी, शाहरुख पुत्र खलील, इरफान कुरैशी पुत्र रहीम, गुलशन सलमानी, अरीब, ओमप्रकाश पुत्र सोमलाल और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।