फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vineet Sharda big statement SP BSP alliance afetr Mayawati statement

मायावती के बयान पर भाजपा नेता ने कहा- ज्यादा दिन नहीं चलती सांप और नेवले की दोस्ती

Tue, 04 Jun 2019 09:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Jun 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Vineet Sharda big statement SP BSP alliance afetr Mayawati statement
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बसपा सुप्रीमो मायावती के सपा-बसपा गठबंधन को लेकर आए बयान पर कहा कि सांप और नेवले की दोस्ती ज्यादा दिन तक नहीं चलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद यह ठगबंधन टूट जाएगा। 

विज्ञापन


बागपत में मंगलवार को चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में विनीत शारदा ने कहा कि भाजपा व्यापारियों की सच्ची हितैषी है। जितने कार्य व्यापारी हित में भाजपा सरकार ने किए हैं। उतने किसी ने नहीं किए। केंद्र सरकार ने जीएसटी सरलीकरण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। भाजपा की दोबारा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने व्यापारियों को पेंशन दिए जाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


वहीं प्रदेश में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 और एनडीए को 353 सीटें मिलना इस बात को सिद्ध करता है कि देशभर के व्यापारियों ने अपना पूर्ण समर्थन भाजपा एवं केंद्र सरकार की नीतियों को दिया है। केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में व्यापारी हित में केंद्र और प्रदेश सरकार अनेक निर्णय लेगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर हुई हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।
 
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सह संयोजक चंद्र मोहन तायल, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक शेखर ठकराल, गौरव गर्ग, विभोर वासुदेव, कपिल बत्रा, अनिल शर्मा, शंकर, सुनिल गुप्ता, दीपक रहेजा, संचित अरोड़ा मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed