फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vineet Bharala, moved by paternal love; Jat community extends its support

Meerut News: मंच से फूट-फूटकर रोये बसपा प्रत्याशी भराला

Sun, 18 Oct 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Vineet Bharala, moved by paternal love; Jat community extends its support
दौराला - दौराला में एकता सम्मान और स्वाभिमान महा सम्मेलन में बोलते हुए रो पड़े विनीत भराला। स्रो
संशोधित...
विज्ञापन

दौराला। सिवाया टोल प्लाजा स्थित तुलसी रिसोर्ट में आयोजित एकता, सम्मान और स्वाभिमान सम्मेलन में बसपा के सरधना विधानसभा प्रत्याशी विनीत भराला मंच पर अपने पिता को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता ने जीवनभर सरधना क्षेत्र की जनता की सेवा की। उनकी हत्या कर दी गई थी। अब वह अपने पिता के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय हैं।

विनीत भराला ने कहा कि सरधना की जनता ने उन्हें लखनऊ विधानसभा तक पहुंचने का अवसर दिया तो वह क्षेत्र में विकास कार्य कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी को साथ लेकर चलेंगे और जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उनका सबकुछ दांव पर लगा है। उनके बच्चे सड़क पर आ जाएंगे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्याम सिंह मलिक रहे। जिलाध्यक्ष मोहित जाटव और दिनेश काजीपुर आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर बिजेंद्र रुहासा और संचालन उपेंद्र प्रधान ने किया। इस दौरान राजपाल, संदीप, रतनलाल, डॉ. वीके, बिट्टू, कल्लू, राजेश्वर, सतपाल, सुनील, सुमित, प्रदीप, जयवीर, अनिल, अर्जुन जितेंद्र, सतवीर, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


☰

Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version

दौराला - दौराला में एकता सम्मान और स्वाभिमान महा सम्मेलन में बोलते हुए रो पड़े विनीत भराला। स्रो

दौराला - दौराला में एकता सम्मान और स्वाभिमान महा सम्मेलन में बोलते हुए रो पड़े विनीत भराला। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed