फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vineet Bharala, moved by paternal love; Jat community extends its support

Meerut News: पितृप्रेम में भावुक विनीत भराला, जाट समाज ने दिया समर्थन

Sun, 18 Oct 2026 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Vineet Bharala, moved by paternal love; Jat community extends its support
दौराला - दौराला में एकता सम्मान और स्वाभिमान महा सम्मेलन में बोलते हुए रो पड़े विनीत भराला। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सिवाया टोल प्लाजा स्थित तुलसी रिसोर्ट में एकता, सम्मान और स्वाभिमान महासम्मेलन आयोजित हुआ। बसपा के सरधना विधानसभा प्रत्याशी विनीत भराला मंच पर अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। वह फूट-फूटकर रो पड़े।
उन्होंने बताया कि उनके पिता ने जीवनभर सरधना क्षेत्र की जनता की सेवा की थी। उनकी हत्या कर दी गई थी। विनीत अब पिता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कई वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सरधना की जनता ने अवसर दिया तो विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वह सभी को साथ लेकर जनता की सेवा करेंगे। विनीत ने बताया कि इस चुनाव में उनका सब कुछ दांव पर लगा है।
विज्ञापन

मंच पर विनीत को भावुक देखकर जाट समाज के लोगों ने हुंकार भरी। उन्होंने विनीत को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। जाटों ने कहा कि उन्हें जातिवाद की राजनीति नहीं आती। वे किसान के बेटे हैं और सभी बिरादरी को साथ लेकर कार्य करेंगे। महासम्मेलन में श्याम सिंह मलिक मुख्य अतिथि रहे। जिलाध्यक्ष मोहित जाटव और दिनेश काजीपुर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर बिजेंद्र रुहासा और संचालन उपेंद्र प्रधान ने किया। इस दौरान राजपाल, संदीप, रतनलाल, डॉ. वीके, बिट्टू, कल्लू, राजेश्वर, सतपाल, सुनील, सुमित, प्रदीप, जयवीर, अनिल, अर्जुन जितेंद्र, सतवीर, राहुल आदि मौजूद रहे।

दौराला - दौराला में एकता सम्मान और स्वाभिमान महा सम्मेलन में बोलते हुए रो पड़े विनीत भराला। स्रो

दौराला - दौराला में एकता सम्मान और स्वाभिमान महा सम्मेलन में बोलते हुए रो पड़े विनीत भराला। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed