फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vine growing on an electricity pole on Badam Road; risk of an accident.

Meerut News: बाडम रोड पर बिजली के खंभे पर चढ़ी बेल, हादसे की आशंका

Sun, 18 Oct 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Vine growing on an electricity pole on Badam Road; risk of an accident.
रोहटा। बाडम रोड पर बिजली के खंभे पर चढ़ी बेल और आसपास उगी घास को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जत
गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावक, सफाई और तारों की जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। कस्बे के बाडम रोड पर बिजली के खंभे पर चढ़ी बेल और आसपास उगी घास को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। इसी मार्ग पर गुरु गोबिंद सिंह स्कूल स्थित है, जहां से रोजाना छोटे बच्चे आते-जाते हैं। लोगों ने बिजली विभाग से खंभे की जांच कराने और बेल व घास हटवाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे पर बेल चढ़ी हुई है, लेकिन इसकी सफाई और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूल के पास होने के कारण अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। उनका कहना है कि बिजली के खंभों और तारों के आसपास नियमित सफाई के साथ सुरक्षा जांच भी जरूरी है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि खंभे या तारों में कोई खराबी हुई तो दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी संभावित खतरे से बचने के लिए विभाग को समय रहते निरीक्षण करना चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग से बाडम रोड पर संबंधित खंभे की जांच कराने, बेल और घास हटवाने तथा बिजली के तारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed