फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vinay Pradhan honored for environmental protection

Meerut News: पर्यावरण संरक्षण के लिए विनय प्रधान हुए सम्मानित

Fri, 19 Dec 2025 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Vinay Pradhan honored for environmental protection
मेरठ। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय और सराहनीय योगदान के लिए रालोद नेता विनय प्रधान को भारत जलवायु सम्मेलन 2025 (इंडिया क्लाइमेट कॉन्क्लेव 2025) में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी एवं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं कुलपति डॉ. बीपिन कुमार और डॉ. चंद्रशेखर दुबे ने प्रदान किया।शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भारत जलवायु सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की जलवायु नीतियों, सुशासन और नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में हो रहे प्रयासों पर गहन मंथन करना रहा। इस अवसर पर देशभर से नीति निर्माता, विशेषज्ञ, उद्योग जगत, शिक्षाविद और नवाचार क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन में 12 विभिन्न श्रेणियों में भारत के जलवायु चैंपियंस को सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed