फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vinay murder case: Four accused booked under Gangster Act

विनय हत्याकांड : चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Nov 2025 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Vinay murder case: Four accused booked under Gangster Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के लोकप्रिय रोड पर हुए विनय हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा और कस दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। करीब तीन माह पहले आरोपियों ने विनय के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कुछ महीने पहले लोकप्रिय रोड स्थित कैथोलिक कब्रिस्तान के सामने शराब पार्टी के बाद हुई कहासुनी के चलते विनय पुत्र रामपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने जुलेढ़ा गांव निवासी विकास उर्फ टिल्लर, सागर निवासी धर्मपुरी ईकड़ी रोड, सुमित सरदार निवासी गांव छबड़िया और सोनू उर्फ निखिल निवासी लोकप्रिय रोड को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह बनाकर लंबे समय से अपराधों को अंजाम दे रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। अभियान के तहत थाना सरधना पुलिस ने सागर निवासी धर्मपुरी ईकड़ी रोड को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि चारों आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। इसलिए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed