फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers worried due to rise in water level of Ganga, water level of Ganga reached 1.21 lakh cusecs

Meerut News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण चिंतित, 1.21 लाख क्यूसेक तक पहुंचा गंगा का जलस्तर

Mon, 22 Jul 2024 06:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers worried due to rise in water level of Ganga, water level of Ganga reached 1.21 lakh cusecs
हस्तिनापुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में बारिश के कारण रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 1.21 लाख क्यूसेक पर पहुंचने से खादर क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई। परंतु शाम तक गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बरसात के अगले तीन महीने खादर क्षेत्र के लोगों के लिए काफी चिंता भरे होते हैं। क्योंकि इन्हीं दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में बाढ़ आती है। करीब 20 दिन पूर्व गंगा का जलस्तर बढ़ गया था, परंतु उसके बाद सामान्य स्थिति में चल रहा था। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार पिछले दो दिनों में हुई बारिश के कारण रविवार की सुबह अचानक गंगा का जलस्तर 20 हजार क्यूसेक से बढ़कर 1.21 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। इससे खादर क्षेत्र के लोग चिंतित हो गए। उन्हें डर सता रहा था कि कहीं गंगा का जलस्तर और अधिक न बढ़ जाए। क्योंकि गंगा नदी कभी भी उफान पर आकर खादर क्षेत्र में तबाही मचा सकती है।
विज्ञापन

गंगा का जल स्तर अचानक बढ़ने से पानी किनारों से टकराने लगा, जिसे देखने के लिए खादर क्षेत्र के लोग गंगा घाट पर पहुंचे। वहीं जल स्तर बढ़ने की सूचना पर सिंचाई विभाग और तहसील प्रशासन भी अलर्ट हो गया। परंतु दोपहर के बाद धीरे-धीरे गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। जल स्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही एसडीएम अंकित कुमार ने बाढ़ चौकियों पर तैनात लेखपालों को गंगा के जल स्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार बताया कि रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 1.21 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। जो शाम 5:00 बजे घटकर 80 हजार क्यूसेक रह गया। वहीं, हरिद्वार से भी गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। जहां से 50 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज है। जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि बिजनौर बैराज पर अभी जलस्तर घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed