फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers troubled by waterlogging on the main road.

Meerut News: मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

Wed, 17 Jun 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by waterlogging on the main road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव जैनपुर में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया है।
गंदे पानी और कीचड़ के चलते राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीण नदीम, रिजवान, इस्माइल और राहुल समेत अन्य लोगों ने बताया कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की शीघ्र मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान का कहना है कि बीडीओ को अवगत कराकर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed