फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers submitted a memorandum to the Tehsildar demanding the removal of encroachments.

Meerut News: अतिक्रमण हटाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Wed, 10 Jun 2026 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers submitted a memorandum to the Tehsildar demanding the removal of encroachments.
ग्राम एची खुर्द के ग्रामीण तहसीलदार निरंकार सिंह को ज्ञापन देते हुए स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। क्षेत्र के गांव ऐंची खुर्द के ग्रामीणों ने खादर क्षेत्र को जाने वाले प्रमुख मार्ग से अतिक्रमण हटवाने और रास्ते का पूरा रकबा बहाल कराने की मांग को लेकर तहसीलदार निरंकार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से मार्ग पर अतिक्रमण होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। पशुपालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया कि गांव ऐंची खुर्द का रास्ता आसपास के चार गांवों और पूरे खादर क्षेत्र को जोड़ता है। इसी मार्ग से गांव की गाय और अन्य पशु चरने के लिए खादर क्षेत्र में जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग तहसील मवाना और हस्तिनापुर से संपर्क का भी प्रमुख साधन है। आरोप है कि नगला गोसाई और ऐंची खुर्द के कुछ किसानों ने मार्ग पर कब्जा कर रखा है, जिससे रास्ता कई स्थानों पर पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जबकि कुछ जगहों पर उसका रकबा कम कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले उपजिलाधिकारी, तहसील दिवस और जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से राजस्व अभिलेखों के अनुसार रास्ते की पैमाइश कराकर उसका पूरा रकबा बहाल करने और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में कुलदीप कुमार, विकास उपाध्याय, जगवत, गंगे प्रधान, अंकुर, राहुल नागर, मूलचंद, कल्लू गिरी, सूरज गिरी, हंसा पहलवान, टीटू गिरी, सुबेपाल, रामचंद सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed