फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers protested against Delhi Police who came in search of cattle thieves

पशु चोरों की तलाश में आई दिल्ली पुलिस का ग्रामीणों ने किया विरोध

Thu, 11 Sep 2025 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against Delhi Police who came in search of cattle thieves
सरधना। क्षेत्र के मंढियाई गांव में बुधवार रात पशु चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस की दबिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध कर दिया। पुलिस कोई गिरफ्तारी वारंट या एफआईआर की प्रति नहीं दिखा सकी। इससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कई घंटे चली नोकझोंक के बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के घिटोरनी इलाके में पशु चोरी की घटना हुई थी। जांच में दिल्ली पुलिस को संदेहास्पद मोबाइल लोकेशन मंढियाई गांव में मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार रात गांव में दबिश दी। दिल्ली पुलिस जैसे ही गांव में पहुंची और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेने का प्रयास किया, ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस से गिरफ्तारी के कानूनी दस्तावेज दिखाने की मांग करने लगे। पुलिस द्वारा कोई वारंट, नोटिस या एफआईआर की कॉपी प्रस्तुत नही किए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध तेज कर दिया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के प्रयास में पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि बिना किसी वैधानिक दस्तावेज के वह अपने गांव से किसी को भी नहीं उठाने देंगे। दिल्ली पुलिस को बिना गिरफ्तारी के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed