फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers of Pitlokar troubled by traffic problem

Meerut News: यातायात की समस्या से परेशान पिठलोकर के ग्रामीण

Fri, 15 Nov 2024 04:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Pitlokar troubled by traffic problem
सरधना। गांव पिठलोकर में यातायात सुविधाओं की समस्या को लेकर एकत्र हुए ग्रामीण। स्वयं
सरधना। गांव पिठलोकर में यातायात की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। करीब 20 हजार की आबादी होने वाले इस गांव से केवल एक ही रोडवेज बस का संचालन किया जाता है। ग्रामीणों द्वारा लगातार गांव में रोडवेज बस की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बुधवार को बैठक कर मुद्दे पर चर्चा कर जल्द अधिकारियों से मिलने पर निर्णय लिया।
विज्ञापन

गांव पिठलोकर सिवालखास विधानसभा की सूची में सबसे पहला गांव है। मेरठ जिले का आखिरी गांव होने के कारण गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। गांव में यातायात सुविधाएं न होने के कारण ग्रामीण डग्गामार वाहनों के सहारे अपना जीवन बसर कर रहे हैं। मेरठ तो दूर की बात गांव से सरधना आने के लिए भी यातायात की कोई सुविधा नहीं है। केवल एक रोडवेज बस का संचालन यहां से हो रहा है, जिसका काफी कम लोग ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह रोडवेज बस गांव से जाती है और रात में वापस आती है। ऐसे में दिन में ग्रामीणों को डग्गामार वाहनों के सहारे ही रहना पड़ता है। इसे लेकर ग्रामीण कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सांसद, विधायक भी उनकी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गांव में बैठक की। इसमें उन्होंने जल्द ही अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया। इस दौरान इस्माईल, मोहम्मद शादाब, सुलेमान, तालिब, कय्यूम प्रधान, तस्लीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed