फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers of Chandsara demanded the construction of a bypass from the DM

चांदसारा के ग्रामीणों ने डीएम से की बाईपास बनाने की मांग

Sun, 06 Jul 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Chandsara demanded the construction of a bypass from the DM
जिलाधिकारी कार्यालय पर बाईपास की मांग करते ग्रामीण (स्वयं)
खरखौदा। फफूंडा से गगोल तीर्थ स्थल तक बनने वाले मार्ग में चांदसारा के ग्रामीणों ने बाईपास बनाने की मांग की है। मामले में ग्रामीणों ने ब्लाॅक प्रमुख कपिल मुखिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

फफूंडा से गगोल तीर्थ स्थल तक सात मीटर चौड़ा व नौ किलोमीटर लंबे रोड़ का निर्माण होना है। सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। योजना में करीब दो किलोमीटर की सड़क का निर्माण हो चुका है। यह रास्ता फफूंडा से सलेमपुर व चांदसारा होते हुए गगोल तीर्थ स्थल तक बनाया जाना है। गांव चांदसारा में यह रास्ता गांव के अंदर से होकर निकल रहा है, लेकिन राजस्व अभिलेखों में जो खसरा संख्या सरकारी मार्ग में दर्ज है, उन पर सैकड़ों वर्षों से आबादी बसी है। आबादी के अंदर रास्ते की चौड़ाई 7.5 मीटर है, लेकिन मौके पर रास्ते की चौड़ाई कम है। चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा ग्रामीणों को रास्ते में आए मकानों को तोड़ने का नोटिस दिया गया है। शनिवार को मेरठ ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अपना मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि यदि रास्ता आबादी के बीच से बनाया जाता है तो उसकी लंबाई करीब चार किलोमीटर है और यदि इसी रास्ते को गांव के बाहर बाईपास द्वारा निकाला जाए तो यह लंबाई केवल दो किलोमीटर रह जाएगी। गांव के बीच से होकर जाने वाले रास्ते पर कई हादसे भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि रास्ता आबादी के बीच से न निकालकर बाईपास से निकाला जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed