{"_id":"5fc6a6f28ebc3e9bab1b9654","slug":"villagers-misbehaved-with-uttarakhand-police-in-deoband-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने उत्तराखंड पुलिस के साथ की धक्कामुक्की, दौड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने उत्तराखंड पुलिस के साथ की धक्कामुक्की, दौड़ाया
Wed, 02 Dec 2020 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand police
उत्तराखंड पुलिस को साथ लेकर प्रेमी का रिश्ता तुड़वाने युवती के घर पहुंची प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाकर उत्तराखंड पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें दौड़ा दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुरड़ी गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री का रिश्ता गागलहेड़ी के छाछरेकी गांव निवासी युवक के साथ किया है। उक्त युवक उत्तराखंड के रुड़की में कई वर्षों किसी कंपनी में नौकरी करता है। इस दौरान एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। जब प्रेमिका को उसके प्रेमी के रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो मंगलवार को वह उत्तराखंड पुलिस को साथ लेकर कुरड़ी गांव में युवती के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
परिजनों पर रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाने लगी। इस दौरान उनके बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस को देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उत्तराखंड पुलिस को घेर लिया तथा युवती के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए धक्कामुक्की शुरू कर दी। पुलिस को वहां से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
युवती के परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले में एसएसपी से जांच कराकर उत्तराखंड पुलिस व महिला के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कहा कि जब उनके विरुद्ध रुड़की में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है तो फिर पुलिस का महिला के साथ आकर तोड़फोड़ और मारपीट करना समझ से परे है।
उधर, बताया जा रहा है कि महिला और पुलिसकर्मी निजी गाड़ी से गांव में पहुंचे थे। वहीं, इस्पेक्टर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लेकिन उत्तराखंड पुलिस की कोतवाली में आमद दर्ज नहीं है। प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।