{"_id":"6a5a45298487fbb0b80b25d7","slug":"villagers-met-the-sdm-to-protest-against-the-installation-of-a-tower-in-a-populated-area-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112920-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आबादी के बीच टावर लगाने के विरोध में एसडीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आबादी के बीच टावर लगाने के विरोध में एसडीएम से मिले ग्रामीण
Fri, 17 Jul 2026 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता टावर हटाने के संबंध में एसडीएम को पत्र देते हुए। (मवाना)
भाकियू नेता के साथ ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर टावर हटवाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव अस्सा में आबादी के बीच लगाए जा रहे मोबाइल टावर को लेकर गांव वालों में आक्रोश है। भाकिय नेता के साथ गांव वालों ने उपजिलाधिकारी पत्र सौंपकर अवैध टावर को तत्काल हटवाने की मांग की है।
भाकियू के एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी के नेतृत्व में गांव वालों ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को पत्र दिया। जिसमें गांव वालों का आरोप है कि इस टावर के लगने से निकलने वाले खतरनाक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन के कारण पूरे गांव के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। टावर वालों के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या स्वास्थ्य विभाग की कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि टावर की वजह से क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और पशुओं में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम से मांग की है कि राजस्व, स्वास्थ्य और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम बनाकर इसकी जांच कराई जाए और सात दिनों के भीतर इस टावर को आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट कराया जाए।