फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers, frightened by the suspected drone, are keeping vigil at night

संदिग्ध ड्रोन से भयभीत ग्रामीण रात को जागकर कर रहे निगरानी

Thu, 24 Jul 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers, frightened by the suspected drone, are keeping vigil at night
संदिग्ध ड्रोन से भयभीत ग्रामीण रात में एकत्रित होकर कर रहे निगरानी स्रोत ग्रामीण
हस्तिनापुर। क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से अलग-अलग गांव में संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए रात में एकत्रित होकर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव जलालपुर जोरा में करीब तीन दिन पूर्व संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया था। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। गांव में काफी देर तक ड्रोन की गतिविधि देखी गई। इसके बाद वह गंगा के पार अमरोहा की ओर चले गए। गांव में रात के समय संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से ग्रामीण पूरी भयभीत हैं और वह अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जागकर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीण कमरपाल ने बताया कि उनके गांव में ही नहीं, क्षेत्र के कई गांवों में इन संदिग्ध ड्रोन को देखा गया है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने मोहल्ले के लोगों के साथ आधी रात तक जागकर निगरानी कर रहे हैं, ताकि समय रहते सूचना पुलिस को दे सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से गांव में ड्रोन की गतिविधि नहीं देखी गई है, फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर रात को जागना बेहद जरूरी है। उनके साथ उनके परिवार और गांव के कई लोग भी जागकर निगरानी कर रहे हैं। पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम ने बताया कि ग्रामीण दिन छिपने के बाद अब जंगल में नहीं जा रहे हैं। रात को भी बेहद सुरक्षा बरती जा रही है। ड्रोन दिखाई देने से ग्रामीण बेहद भयभीत हैं। हालांकि अभी तक इस गतिविधि का खुलासा नहीं हुआ है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने भी गांव में अब गश्त बढाई है। पुलिस की पीआरबी और भद्रकाली चौकी पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है और ग्रामीणों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। साथ ही कहा कि अगर ऐसी कोई हरकत दिखाई दे तो तुरंत थाना पुलिस को इसकी सूचना दें। उधर सिरजेपुर, किशोरपुर आदि गांव में भी ग्रामीण जाग कर रात बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed