{"_id":"680fe5ddb8c39ef4a20f55de","slug":"villagers-demonstrated-to-demand-a-service-road-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108600-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सर्विस रोड की मांग के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सर्विस रोड की मांग के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सर्विस रोड की मांग करते हुए ग्रामीण। (बहसूमा)
बहसूमा। गांव मोहम्मदपुर शकिस्त और मोड़ खुर्द के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मेरठ-पौड़ी बाईपास पर स्थित मोहम्मदपुर शकिस्त के पास सोमवार को अंडरपास और सर्विस रोड का कार्य नहीं करने पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। उच्च अधिकारियों से फोन पर हुई वार्ता के बाद तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ होने पर ग्रामीण लौट गए।
एनएच 34 पर बहसूमा से मोड़ खुर्द डिमोंट फोर्ट तक एनएचएआई द्वारा फोरलेन बाईपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माणाधीन नए बाईपास पर स्थित गांव मोहम्मदपुर शकिस्त के पास अंडरपास व सर्विस रोड का निर्माण कार्य कई माह से एनएचएआई ने बंद कर रखा है। इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सोमवार को मोहम्मदपुर शकिस्त व मोड़ खुर्द के ग्रामीण एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वक्ताओं ने जल्द से जल्द सर्विस रोड पर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की। कहा कि खेतों पर जाने के लिए रास्ता नहीं होने पर किसानों को कई किलोमीटर चक्कर काटकर आना पड़ रहा है। सर्विस रोड प्रारंभ होते ही कुछ ही मिनट में खेत पर चले जाएंगे। सपा नेता सुदेश पाल ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित शर्मा से फोन पर वार्ता की। काफी देर तक हुई जद्दोजहद के बाद पीडी ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। कुछ ही देर में मशीन भेजकर सर्विस रोड व अंडरपास का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीण घरों को लौट गए।
विज्ञापन
इस मौके पर चौधरी लियाकत अली, सुदेशपाल सिंह, मनोज खगवाल, अरशद पूर्व प्रधान, चौधरी इकबाल, चौधरी मुराद, चौधरी जाहिद, चौधरी साजिद, बिंदर कश्यप, डॉ. फरमान, आनंगपाल, चौधरी गौरव सिंह, चौधरी अरुण सिंह, रमेश जाटव, अंकुश चौधरी आदि रहे।
रास्ते के निर्माण की मांग की
फलावदा। कांग्रेस नेता व सरधना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सैयद रिहानुद्दीन ने प्रस्तावित सड़क का निर्माण नहीं होने पर अधिकारी से मिलकर सड़क बनवाने की मांग की। सैयद रिहानुद्दीन ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण अजय वर्मा से मिलकर सड़क बनवाने की मांग की मांग करते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व फलावदा से जुड़े कब्रिस्तान व माता मंदिर के रास्ते से होते हुए गडीना को जोड़ने वाला रास्ता पीडब्ल्यूडी से प्रस्तावित है। यह रास्ता जर्जर हो गया है।