फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers demand action against illegal occupation of pond

Meerut News: तालाब पर अवैध कब्जे पर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग

Tue, 04 Nov 2025 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers demand action against illegal occupation of pond
सरधना। महल गांव की महिलाओं ने खेत का रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव महल में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किए जाने पर गांव की महिलाओं ने एसडीएम से शिकायत की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की तत्काल जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और इसका उपयोग बरसाती पानी के संचयन और जल उपयोग के लिए किया जाता है। आरोप है कि एक ग्रामीण ने इस भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसने यह निर्माण जारी रखा। शिकायत में कहा गया कि यह गैरकानूनी अतिक्रमण है और राजस्व कानूनों के तहत दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि स्थलीय निरीक्षण कर राजस्व अभिलेखों के अनुसार भूमि की स्थिति स्पष्ट की जाए और अतिक्रमण हटाने तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में महिलाओं ने तहसील में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में पूजा, राधा, अंगूरी, सराेज, मुनेश, बबीता, बीना, पिंकी, सुमन, कमलेश, कौशल, कमला शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed