{"_id":"6899ea99fbd1524596074f57","slug":"villagers-create-ruckus-over-distribution-of-flood-relief-material-in-another-village-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103536-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे गांव में बाढ़ राहत सामग्री वितरित करने पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे गांव में बाढ़ राहत सामग्री वितरित करने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
बधवा खेड़ी में राशन वितरण नहीं होने पर हंगामा करते ग्रामीण स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव बधवा खेड़ी में ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अभी तक बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिली है, जबकि उनके स्थान पर दूसरे लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई है।
ग्रामीण कमल सिंह, नरेश, अजब सिंह, कृष्णपाल, तेजपाल, सोनपाल, रतनपाल, समयसिंह, चमन लाल आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनके गांव में बाढ़ का कहर जारी है। उनके पास खाने-पीने के लिए राशन का अभाव है। हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग टूटा हुआ है। इस कारण वह बाहर नहीं जा पा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को चेतावाला गांव में बधवा खेड़ी के नाम पर कुछ लोगों को राशन वितरण कर दिया है। वह लोग गांव में नहीं रहते, वह हस्तिनापुर में रह रहे थे, उन्हें बुलाकर राशन वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ित लोगों को राशन नहीं मिला है।
उन्होंने राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा किया। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि संबंधित लेखपाल और ग्राम प्रधान के माध्यम से पात्र लोगों की सूची बनाई गई थी। इसके बाद राशन वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 250 लोग रहते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रशासन की ओर से अभी किसी भी तरह की कोई बाढ़ राहत सामग्री नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बाढ़ आने के कारण तीन दिन तक चूल्हे तक नहीं जले। ग्रामीणों को गांव छोड़कर सड़क पर आना पड़ा, क्योंकि उनके गांव में पानी भर चुका था। इसके बाद भी प्रशासनिक मदद उन्हें नहीं मिल पा रही है।