{"_id":"676484fb12d7d3aea5099544","slug":"villagers-chased-away-miscreants-who-were-stealing-transformers-meerut-news-c-72-1-mct1002-126309-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रासफार्मर चोरी करते बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रासफार्मर चोरी करते बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र के छज्जुपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बदमाशों ने ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास किया। किसानों की भीड़ देख बदमाश भाग निकले।
छज्जुपुर गांव के बाहरी छोर पर खंबे पर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बदमाशों ने खंबों पर चढ़कर ट्रांसफार्मर की बिजली काटी और खोलकर नीचे उतार लिया। कुछ ही दूरी पर बने मकान में मौजूद महिला ने यह सब देख लिया। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नही मिला। पुलिस ने कर्मचारियों को बुलवाकर गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। संवाद