{"_id":"5def99e38ebc3e87b270887d","slug":"villagers-beaten-up-a-doctor-after-child-death-in-clinic-at-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चे की मौत पर जमकर हंगामा, चिकित्सक के साथ मारपीट, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्चे की मौत पर जमकर हंगामा, चिकित्सक के साथ मारपीट, ये था मामला
Tue, 10 Dec 2019 06:43 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 10 Dec 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के चौसाना क्षेत्र में निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान छह माह के बच्चे की मौत होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
बता दें कि चौसाना में एक चिकित्सक अपना क्लीनिक चलाते हैं। सोमवार रात को परिजन छह माह के बच्चे को निमोनिया की शिकायत होने पर उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान चिकित्सक ने बच्चे को इंजेक्शन दे दिया। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत होने पर ग्रामीण भी क्लीनिक पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देवबंद: चिकित्सक की लापरवाही ने ली किशोर की जान, ओवरडोज से हुई मौत, हंगामा
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीणों ने चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए आए तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजन बिना कार्रवाई के घर लौट गए। पुलिस को इस मामले की किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/