फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband: teenager death due to overdose in saharanpur

देवबंद: चिकित्सक की लापरवाही ने ली किशोर की जान, ओवरडोज से हुई मौत, हंगामा

Mon, 14 Oct 2019 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Oct 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Deoband: teenager death due to overdose in saharanpur
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में एक अस्पताल में भर्ती किशोर की चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मौत हो गई। पैर में दर्द की शिकायत होने के बाद किशोर को चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


देवबंद में चिकित्सक की लापरवाही ने चौदह वर्षीय एक बच्चे की जान ले ली। परिजनों ने मौत के बाद अस्पताल के बाहर जमकर प्रदशर्न किया। मौका देखकर चिकित्सक फरार हो गया जबकि कंपाउंडर को मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

देवबंद के नूनाबड़ी गांव निवासी चौदह वर्षीय कादिर के पैर में दर्द की वजह से उसे देवबंद के मजनू रोड स्थित अस्पताल में करीब चार दिन पहले भर्ती कराया गया था।

आरोप है कि चिकित्सक ने तीन से चार इंजेक्शन लगा दिए और चार से पांच बोतल चढ़ा दीं। जब कादिर की हालत बेहद बिगड़ गई तो चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन कादिर को लेकर ऋषिकेश एम्स पहुंचे। 

परिजनों का आरोप है कि एम्स के चिकित्सकों ने देवबंद में इलाज के दौरान हाईडोज देने से बच्चे का फेफड़े खराब होने और बेहद गंभीर स्थिति होने की बात कही। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। 

ऋषिकेश से लौटे परिजनों ने देवबंद स्थित मजनू रोड स्थित अस्पताल पर जोरदार हंगामा किया। हंगामा के दौरान चिकित्सक फरार हो गया। पुलिस को जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंची और हंगामा करने वाले लोगों को बमुश्किल शांत कराया। 

पुलिस ने मौके से अस्पताल के कंपाउंडर को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर अभी आई नहीं है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 

बताते चलें कि देवबंद में झोला-छाप डाक्टरों की भरमार है और फर्जी डिग्री के बल पर भी चिकित्सक लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed