फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers are not getting cold water due to the water cooler being out of order.

Meerut News: वाटर कूलर खराब होने से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी

Wed, 17 Jun 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers are not getting cold water due to the water cooler being out of order.
गांव नंगली अब्दुल्ला के सांई मंदिर के सामने रखा खराब वाटर कूलर
माछरा। लाखों का बजट होने के बावजूद गांव नंगली अब्दुल्ला की जनता के लिए ठंडे पेयजल व्यवस्था नहीं है। जबकि गांव के मुख्य चौराहे पर लगा वाटर कूलर काफी दिनों से खराब पड़ा है।
विज्ञापन

ब्लॉक माछरा क्षेत्र का गांव नंगली अब्दुल्ला माछरा गांव के साथ ही सटा हुआ है। नंगली अब्दुल्ला गांव के मार्ग से गोविंदपुरी, पसवाड़ा, रहदरा आदि गांवों का जाने का रास्ता है जिसमें गांव के मुख्य परशुराम चौराहे के पास स्थित साईं मंदिर पर रखा वाटर कूलर करीब तीन महीने से भी अधिक समय से खराब पड़ा है। इस कारण ग्रामीणों को पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। साथ ही राहगीर भी प्यासे ही मार्ग से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वाटर कूलर लगाने पर काफी खर्च हुआ था लेकिन रखरखाव सही नहीं होने के कारण जनता को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं वाटर कूलर को रखने की व्यवस्था बेहद दयनीय है। उसके आसपास घास फूस उग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार का कहना है कि वाटर कूलर का मामला उनके संज्ञान में है। शुक्रवार तक वाटर कूलर सही हो जाएगा और ठंडे पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed