फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers are becoming a hindrance in the production of CBG and organic fertilizer.

Meerut News: सीबीजी व जैविक खाद के निर्माण में ग्रामीण बन रहे बाधा

Sun, 19 Apr 2026 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers are becoming a hindrance in the production of CBG and organic fertilizer.
- कंपनी ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र में कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) और जैविक खाद निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीएस ग्रीन गैस की तरफ से एसडीएम से शिकायत की गई है।

शिकायत में बताया कि फर्म द्वारा जैविक खाद निर्माण और मैनेजमेंट का कार्य किया जा रहा है, जिसकी निगरानी अनुज मोतला के निर्देशन में होती है। यह इकाई भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों से मान्यता प्राप्त है। खाद की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उसे सरधना तहसील के सकौती स्थित निजी भूमि पर सुखाया जाता है। आरोप है कि गांव रूहासा और मंडौरा निवासी लोग इस कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि यह लोग कंपनी के कर्मचारियों को धमकाते हैं, जिससे उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और नई गैस उत्पादन में भी कमी आ रही है। अमित मोतला का कहना है कि इस कारण न केवल उत्पादन बाधित हो रहा है, बल्कि सरकार की किसानों को समय पर जैविक खाद उपलब्ध कराने की योजना भी प्रभावित हो रही है। इस मामले में उपजिलाधिकारी से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने एसडीएम से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed