फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Village society was freed from encroachment Construction of boundary wall on the land started

Meerut News: ग्राम समाज की कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण शुरु

Tue, 30 Dec 2025 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Village society was freed from encroachment 

Construction of boundary wall on the land started
ग्राम समाज की कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर कराई जा रही  चार दीवारी का निर्माण। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव खेड़ी मनिहार की ग्राम समाज की भूमि को धरना-प्रदर्शन के बाद तहसील प्रशासन ने पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराया था। इस पर मंगलवार को ग्राम निर्माण समिति द्वारा दीवार का निर्माण शुरू कर दिया ताकि दोबारा उस पर अवैध कब्जा न हो सके।
गांव खेड़ी मनिहार की ग्राम समाज की भूमि रजबहा के पास स्थित है। इस पर खनन और भूमाफिया द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया था। इसके विरोध में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भूमि के सामने मवाना-फलावदा मार्ग पर ग्रामीणों के साथ धरना देकर मार्ग जाम कर दिया था। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम ने पुलिस और तहसील की टीम को मौके पर भेजा था। तहसील की टीम ने पैमाइश कर अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि को बंजर भूमि बताते हुए अवैध कब्जा मुक्त कराकर ग्राम निर्माण समिति को सुपुर्द कर दी थी। इस संबंध में थाने में खनन माफिया सहित 4-5 लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें थाना प्रभारी पूनम जादौन ने मौके पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्राम निर्माण समिति अध्यक्ष वीर सिंह, सदस्य प्रवीत राणा, कुलदीप व नीरज आदि ने गांव वालों व पुलिस की उपस्थिति में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण शुरु कर दिया। ग्राम निर्माण समिति का कहना है कि चहारदीवारी इसलिए कराई जा रही है ताकि भूमि सुरक्षित रहे और दोबारा उस पर अवैध रूप से कब्जा नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed