फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Village head dies in road accident; BSP leaders offer condolences to the family.

Meerut News: सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत, बसपा नेताओं ने परिजनों को दी शांत्वना

Sun, 12 Jul 2026 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Village head dies in road accident; BSP leaders offer condolences to the family.
खासपुर निवासी ग्राम प्रधान की मौत की सूचना पर सांत्वना देने पहुंचे बसपाई (बसपा कार्यकर्ता)
- हापुड़ जनपद के कुचेसर रोड चौपला स्थित अंडरपास के नीचे हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
खरखौदा। क्षेत्र के गांव खासपुर के ग्राम प्रधान संजय (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया। रविवार को बसपा नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ग्राम प्रधान संजय सिंह शुक्रवार को किसी कार्य से हापुड़ जनपद के कुचेसर रोड चौपला क्षेत्र गए हुए थे। लौटते समय कुचेसर रोड चौपला स्थित अंडरपास के नीचे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हादसे के बाद वाहन चालक ही उन्हें उपचार के लिए हापुड़ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा और भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर हापुड़ निवासी संजय के ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही संजय ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं कराई और शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को बसपा के जिला संयोजक बाबू राम जाटव ने परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उनके साथ प्रमोद विमल, अकबर खान, गरीबदास, भूपेंद्र सिंह, बंटी जाटव, सीताराम और संजय दीवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

खासपुर निवासी ग्राम प्रधान की मौत की सूचना पर सांत्वना देने पहुंचे बसपाई (बसपा कार्यकर्ता)

खासपुर निवासी ग्राम प्रधान की मौत की सूचना पर सांत्वना देने पहुंचे बसपाई (बसपा कार्यकर्ता)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed