फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vikas was lying on the wall of Batawali Canal Bridge in a drunken state, lost his balance and fell into the city.

Meerut News: नशे में बटावली नहर पुल की दीवार पर लेटा था विकास, असंतुलित होकर नगर में गिरा

Fri, 15 May 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Vikas was lying on the wall of Batawali Canal Bridge in a drunken state, lost his balance and fell into the city.
बहसूमा। नहर में डूबे विकास की तलाश में जमा हुई भीड़ सीओ पंकज लवानिया व इंचार्ज रविंद्र कुमार
- 27 वर्षीय विकास की तलाश जारी, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया नशे की हालत में था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के बटावली नहर पुल पर लेटा विकास (27) शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे नहर में गिरकर तेज बहाव में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के समय विकास नशे की हालत में था और पुल की दीवार पर लेटा हुआ था। इसी दौरान असंतुलित होकर वह नहर में जा गिरा।
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार शाम 5:00 बजे विकास बटावली नहर पुल की दीवार पर लेटा हुआ था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव में नहर में गिर गया। शोर मचाने पर लोग दौड़े लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो चुका था।
विज्ञापन

विकास चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता शेर सिंह की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मां और तीन छोटे भाइयों की जिम्मेदारी विकास पर ही थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। देर शाम अंधेरा होने तक तलाश जारी रही लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। नशे की हालत की बात सामने आई है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed