{"_id":"57d45d014f1c1bbb613185a0","slug":"vikaas-ke-bajai","type":"story","status":"publish","title_hn":" विकास के बजाय सियासत कर रहे सीएम : संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के बजाय सियासत कर रहे सीएम : संगीत सोम
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 11 Sep 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना विधायक ठा. संगीत सोम ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। जिससे साफ है कि वह विकास नहीं बल्कि राजनीति कर रही है। आरोप लगाया कि उनके द्वारा भेजे गये विकास कार्यों के प्रस्तावों पर अनाप शनाप आपत्तियां लगाकर उन्हें रोका जा रहा है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि यदि 18 सितंबर तक काम शुरू न हुए तो सड़कों पर आंदोलन होगा।
शनिवार को विधायक संगीत सोम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की कृषि विश्वविद्यालय से पबरसा तक, एनएच 58 से भराला, एनएच 58 से दुल्हैड़ा, रार्धना से फरीदपुर, सरधना से सकौती तथा दौराला रोड से बड़कली चिरौड़ी, पल्लवपुरम से पावली खुर्द तथा बफावत आदि सड़कों का विशेष मरम्मत तथा चौड़ीकरण के प्रस्तावों को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शासन को भेजते हुए मुख्यमंत्री को भी प्रस्ताव भेजे थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के स्थानीय अधिकारियों को इन कार्यों को रोक कर रखने के निर्देश दे दिए। सीएम विकास के बजाय सियासत कर रहे हैैं।
संगीत सोम ने कहा कि आज स्थिति यह है कि अधिकारियों से जब इस संबंध में बात करने का प्रयास किया जाता है तो वह संतोषजनक जवाब देना तो दूर ठीक से बात भी नहीं कर रहे हैं। उनकी छवि खराब करने के लिए यह राजनीतिक षड़यंत्र रचा जा रहा है। संगीत सोम ने चेतावनी दी कि यदि 18 सितंबर तक उनके प्रस्तावों पर लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू नहीं कराया तो 19 सितंबर को हजारों समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन होगा और अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी।